महाराजगंज, मार्च 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में इस बार होली की रंगत पर वेतन-मानदेय की देरी का साया दिख रहा है। शासन की ओर से 28 फरवरी तक सभी कर्मियों को वेतन व मानदेय भुगतान का निर्देश दिए जाने के बावजूद कई विभागों के कर्मचारियों के खाते अब तक खाली हैं। ऐसे में त्योहार से पहले आर्थिक तंगी ने कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है। वेतन भुगतान में देरी ने व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। अब सभी की नजरें दो मार्च पर टिकी हैं, जब भुगतान होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारियों की होली इस बार फीकी पड़ने के आसार हैं। विभाग में नियमित 816, संविदा के 1417 व आउटसोर्सिंग के करीब 50 कर्मी कार्यरत हैं। कुल मिलाकर 2283 कर्मचारी वेतन-मानदेय के इंतजार में हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अब 2 मार्च को वेतन आने की उम्मीद जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.