वेतन कटौती-निलंबन से जूनियर इंजीनियरों में आक्रोश
सोनभद्र, मई 16 -- अनपरा,संवाददाता। बगैर प्राथमिक जांच बिजली कर्मचारियों पर बड़े पैमाने पर वेतन कटौती व निलंबन जैसी एकतरफा कार्यवाहियों से खफा राविप जूनियर इंजीनियर संगठन की समस्त शाखाओं द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रबन्ध निदेशक डिस्कॉम को ज्ञापन भेजे है। संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष इं जीवी पटेल ने कहा कि जर्जर एवं अतिभारित ट्रांसफार्मरों के जलने तथा विद्युत दुर्घटनाओं के मामलों में नियमों एवं उपलब्ध संसाधनों की वास्तविक स्थिति की अनदेखी कर सीधे जूनियर इंजीनियरों को दोषी ठहराया जा रहा है। जबकि क्षेत्रीय स्तर पर पर्याप्त मैनपावर, सुरक्षा उपकरण, वाहन, लाइन सामग्री एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की भारी कमी बनी हुई है। वर्ष 2023 में हुए समझौते के अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं का अनुपालन नहीं किया गया है तथा उत्पीड़न की कार्यवाही जारी है। यह भी पढ़ें- ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.