वेतन कटौती और बोनस नहीं मिलने पर जेएनयू के संविदा कर्मचारी हड़ताल पर
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के 500 से अधिक संविदा कर्मचारी वेतन में कथित अवैध कटौती, बोनस का भुगतान नहीं होने और श्रम कानूनों के उल्लंघन के विरोध में मंगलवार को हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मचारियों ने काम बंद रखा, जबकि मेस कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर श्रम आयुक्त के निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।इन कर्मचारियों के समर्थन में जेएनयू के छात्र संघ भी आए और उनके हक के लिए आवाज उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.