जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- जिले के वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को घाटशिला स्थित उपकोषागार का निरीक्षण किया। उन्होंने वेतन एवं मानदेय भुगतान से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। स्पष्ट किया कि भुगतान से पूर्व संबंधित कर्मियों के सेवा अभिलेखों का सत्यापन किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कर्मचारी वास्तव में कार्यरत है। साथ ही बैंक खाता संबंधी विवरणों का मिलान भी अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उपायुक्त ने कोषागार में संचालित प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नियमों के कड़ाई से अनुपालन पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- योजनाओं को पूर्ण करने में आईटीडीए विभाग लक्ष्य से पीछे उन्होंने कहा कि कोषागार जिला...