लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। तकनीकी वजहों से 28 को खातों में नहीं पहुंच सकी वेतन और पेंशन सोमवार को उनके खातों में पहुंच गई है। होली के मद्देनजर फरवरी का वेतन 28 फरवरी को ही देने के आदेश हुए थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। ट्रेजरी से वेतन और पेंशन पाने वाले असमंजस में थे कि उनकी तनख्वाह और पेंशन होली के पहले मिल भी सकेगी या नहीं। कर्मचारियों के आशंकित होने की वजह यह थी कि बैंक सोमवार को बंद थे। हालांकि, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने रविवार को आश्वस्त किया था कि सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं और सोमवार को सभी को उनकी तनख्वाह और पेंशन मिल जाएगी। सोमवार को उनके आश्वासन के मुताबिक खातों में पैसे पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.