बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मियों को देय परीक्षाफल आधारित वेतनानुदान की व्यवस्था समाप्त कर नियमित वेतन और पेंशन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर कॉलेज कर्मियों ने गुरुवार को विधान मंडल के सामने सामुहिक उपवास किया। बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा व महासचिव प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि न्याय के साथ सबका साथ सबका विकास का स्लोगन संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकर्मियों के लिए छलावा है। मौके पर प्रो. अरुण गौतम, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह, डॉ. गोपाल कृष्ण यादव, डॉ. पाठक अरुण सुमन, डॉ. दीपक कुमार सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, प्रो. श्रवण कुमार, डॉ. पितृ कुमार, डॉ. सुमन्त कुमार सिन्हा, डॉ. श...