वेतन और ओल्ड पेंशन स्कीम की को लेकर रिम्स कर्मचारियों का प्रदर्शन
रांची, जून 1 -- रांची, सवांददाता। रिम्स में सोमवार को कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर निदेशक कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में चिकित्सकों से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों तक ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा लंबे समय से लंबित ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी ने कहा कि कई बार प्रबंधन और सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से कर्मचारियों और उनके परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए रिम्स निदेशक कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी मांगों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.