नई दिल्ली, अगस्त 13 -- 7th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। वेतन आयोग की सिफारिश देने की डेडलाइन अगले साल की पहली छमाही में पूरी हो रही है। इस माहौल के बीच 7वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें राज्य सरकार को सौंपने के लिए तैयारी में जुट गया है। इसी कड़ी में एक अहम कदम भी उठाया है।किस राज्य का वेतन आयोग दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार के 7वें वेतन आयोग ने अपनी कार्यवाही और आधिकारिक अपडेट को जनता तक पहुंचाने के लिए एक खास वेबसाइट बनाने का फैसला किया है। यह फैसला राज्य सचिवालय में आयोग की पहली बैठक के दौरान लिया गया, जो सरकार द्वारा इसके काम-काज के नियम औपचारिक रूप से घोषित किए जाने के कुछ ही समय बाद हुई। अधिकारी ने साफ किया कि आयोग ने अभी तक वेतन, भत्ते या पेंशन में किसी बदलाव का प्रस्त...