लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आठवें वेतन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहा है। इस दौरान आयोग राज्य सरकार और विभिन्न केंद्रीय संगठनों का पक्ष सुनेगा। शासन का पक्ष और विवरण तैयार करने के लिए वित्त विभाग ने विशेष सचिव नील रतन कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है, जबकि चार अन्य विशेष सचिवों को भी इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।डिप्टी सेक्रेट्री रवि प्रकाश यादव के अनुसार देश के 4 लाख से अधिक डिप्लोमा इंजीनियरों का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स को भी अपना पक्ष रखने के लिए 23 जून को दोपहर 2:30 से 4:30 बजे का समय दिया गया है। यह भी पढ़ें- संयुक्त कर्मचारी वेतन आयोग के समक्ष कल रखेगा पक्ष हाल ही में निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. एनडी द्विवेदी के नेतृत्व में फेडरेशन का प...