वेतन आयोग के समक्ष एआईएनपीएसईएफ ने रखीं कर्मचारियों की मांगें
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लाइज फेडरेशन ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष शिक्षकों और एनपीएस कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगें रखीं। उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकुर त्रिपाठी और प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार पाण्डेय ने प्रतिनिधित्व किया। फेडरेशन ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर,एचआरए में वृद्धि,डीए को मूल वेतन में शामिल करने, डिजिटल भत्ता और सामाजिक सुरक्षा की मांग की। एनपीएस और यूपीएस के स्थान पर प्रभावी पेंशन सुरक्षा व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया। शिक्षकों की सेवा विसंगतियां दूर करने, 65 वर्ष तक सेवा का अवसर और अवकाश सुविधाओं में सुधार की मांग भी आयोग के समक्ष रखी गई। यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर, पेंशन और भत्तों पर आज से 10 तक दिल्ली में 'मंथन' राष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.