नई दिल्ली, मई 10 -- आठवां वेतन आयोग 13 और 14 मई को दिल्ली में रक्षा और रेलवे क्षेत्र से जुड़े संगठनों, यूनियनों और एसोसिएशनों के साथ बैठक करेगा। इन बैठकों में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी बढ़ोतरी, पेंशन बदलाव, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए संगठनों और यूनियनों की तरफ से पहले से पंजीकरण कराया जा चुका है।आयोग ने बताया कि ये बैठकें अंतिम सिफारिशें तैयार करने से पहले कर्मचारियों और संगठनों से सुझाव लेने के लिए आयोजित की जा रही हैं। इसमें महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, मिलिट्री सर्विस पे आदि पर चर्चा होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- 8वां वेतन आयोग; सरकारी कर्मचारियों के लिए आया बड़ा अपडेट, 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर कितनी होगी सैलरी? बताया जा रहा है कि कर्म...