शाहजहांपुर, मई 20 -- शाहजहांपुर। दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े चिकित्सकों और कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को सीएमओ कार्यालय में फूट पड़ा। संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले पहुंचे कर्मचारियों ने पहले नारेबाजी की और फिर प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर परिसर में झाड़ू लगाकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब बारह बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। "दाम नहीं तो काम नहीं" के नारे लगाते हुए कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार दो माह बीस दिन बीत जाने के बाद भी मानदेय जारी नहीं किया गया, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- एनएचएम के संविदा कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन सीएचओ संघ के...