बेगुसराय, फरवरी 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। ढूना सिंह इंटर महाविद्यालय पहसारा के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को राज्यव्यापी सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम में शामिल हुए। अपनी लंबित मांगों को लेकर कर्मियों ने एकजुटता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से उपवास रखा। उपवास पर बैठे शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सरकार से अनुदान के स्थान पर नियमित वेतनमान तथा पेंशन लागू करने की मांग दोहराई। उनका कहना था कि वर्षों से वे सीमित संसाधनों में कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें वेतनमान और सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल सका है। इससे उनके समक्ष आर्थिक असुरक्षा की स्थिति बनी हुई है। इस अवसर पर प्राचार्य विमलेन्द्र राय के नेतृत्व में चुनचुन सिंह, मनोहर कुमार, अमिता कुमारी, नंदकुमार झा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.