सीवान, सितम्बर 6 -- पीएफ और पेंशन की भी उठी मांग जीरादेई। प्रखंड क्षेत्र के नरेंद्र पुर गांव में अमर शहीद उमाकांत सिंह के प्रतिमा के समकक्ष रविवार को अनुदान नहीं, वेतनमान फोरम की बैठक प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बड़ी संख्या में वित्तरहित शिक्षकों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- 1982 का कलंक, 2026 में राहत : वित्तरहित शिक्षा नीति के खिलाफ 43 साल के संघर्ष को मिली मंजिलबैठक के मुख्य विषय शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वित्तरहित शिक्षकों को वेतनमान देने की घोषणा किए जाने पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे वर्षों से संघर्षरत शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। बैठक में विधान पार्षद नवल किशोर यादव तथा अनुदान नहीं, वेतनमान फोरम के प्रांतीय संयोजक रोशन कुमार के प्रति भी आभार व्यक्त किया ...