गंगापार, अप्रैल 15 -- प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (पीपीजीसीएल) बारा से संबद्ध विभिन्न कंपनियों के मजदूर बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अचानक धरने पर बैठ गए। अचानक शुरू हुए धरना से प्लांट का कामकाज प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम बारा और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। कई घंटों के बाद एसडीएम के आश्वासन पर मजदूरों ने धरना खत्म किया और काम पर लौट गए। पीपीजीसीएल बारा से काम ले कर कई छोटी छोटी कंपनियां ठेके पर काम करातीं हैं। बुधवार को मजदूरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए बड़ी संख्या में प्लांट परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने '21%' दिया पर क्या थी '20 वाली झूठी बात', जिस पर भड़के थे नोएडा के श्रमिक इस दौरान श्रमिकों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी का श्रेणीवार भुगतान सुनिश्...