वेणी प्रसाद गुप्ता के निधन पर पूर्व मंत्री आलमगीर ने जताया शोक
साहिबगंज, जून 3 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हृदय गति रुकने से बेनी प्रसाद गुप्ता का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। आलमगीर आलम ने अपने शोक संदेश में कहा कि राजनीतिक रूप से दोनों हमेशा एक-दूसरे के विरोधी रहे, लेकिन व्यक्तिगत संबंध और व्यवहार हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि बेनी प्रसाद गुप्ता एक नेकदिल, सरल और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके असामयिक निधन से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.