हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- हल्द्वानी। वेडिंग सीजन की फैशन इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड तेजी से उभरकर सामने आया है-कश्मीरी झुमके। पारंपरिक खूबसूरती और घुंघरुओं की मधुर खनक से सजे ये झुमके इन दिनों दुल्हनों से लेकर आम महिलाओं तक की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। रॉयल लुक देने वाले ये झुमके किसी भी पारंपरिक पहनावे के साथ बेहतरीन मेल खाते हैं। कश्मीरी झुमकों की खासियत उनकी बारीक कारीगरी और यूनिक डिजाइन में छिपी होती है। इनमें रंग-बिरंगे स्टोन, मोती और पारंपरिक नक्काशी का खूबसूरत इस्तेमाल किया जाता है, जो किसी भी आउटफिट को तुरंत एलीगेंट और ग्रेसफुल बना देता है। हल्द्वानी के मशहूर ज्वेलरी विक्रेता मोहम्मद इसराइल अली के अनुसार, "इस समय कश्मीरी झुमकों की मांग काफी बढ़ गई है। रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं इन्हें खरीदने आ रही हैं। इन झुमकों की शुरुआती कीमत...