गुड़गांव, मार्च 2 -- गुरुग्राम। हरियाणा बजट से मिलेनियम सिटी के औद्योगिक क्षेत्र को बजट से गति मिलेगी। सोमवार को पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उद्योग एवं श्रम विभाग के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने बजट भाषण में वेड इंडिया की तर्ज पर हरियाणा में वेडिंग सिटी बनाए जाने का ऐलान किया है। यह सिटी सगाई से विदाई तक के कांसेप्ट पर काम करेगी। यह गुरुग्राम के अलावा खरखौदा (सोनीपत) और पिंजौर (पंचकूला) में वेडिंग सिटी बनाई जाएंगी। उद्योगों को संजीवनी का काम करेगा: बजट में घोषणा की गई कि औद्योगिक नीतियों के नए प्रारूप तैयार कर लिए गए हैं। एक नई सेमीकंडक्टर नीति, फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइस नीति, टॉयज एवं स्पोर्ट्स इक्विपमेंट नीति, और एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी ...