जामताड़ा, अप्रैल 13 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। रांची के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल (जेपीएसी) के तीन दिवसीय 'झारखंड इमेजिंग एक्सपो' का समापन सोमवार को हो गया। 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चले इस एक्सपो में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। समापन दिवस पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता में वेडिंग पोर्ट्रेट कैटेगरी में जामताड़ा जिले के कालाझरिया निवासी रोहित गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर मुख्य अतिथि ने उन्हें मोमेंटो एवं Rs.3100 की नगद राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान फैशन शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें मॉडलों ने पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का आकर्षक संगम प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- JSSC Excise...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.