बागपत, मार्च 16 -- बड़ौत। भिवानी हरियाणा के लोहारू में संपन्न हुई 5वीं राष्ट्रीय मास्टर्स वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में डीजे कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रोफेसर सहित पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते। सभी का कॉलेज पहुँचने पर जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। यह प्रतियोगिता 14 से 15 मार्च तक आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश वेटलिफ्टिंग की टीम में चयनित होकर पांच खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। 55 प्लस आयु वर्ग के 75 किलोग्राम भार वर्ग में दिगंबर जैन महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ दीपक चंद्र मौर्य ने 138 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। बागपत के ही सुनील कुमार ने 40 प्लस आयु वर्ग के 95 किलोग्राम भार वर्ग में 180 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता। 45 प्लस आयु वर्ग के 110 किलोग्राम भार वर्ग में राकेश सरोहा ने कांस्य पदक जीता। वापस लौटने पर विजेत...