हरिद्वार, मार्च 11 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में आयोजित संवाद कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि वेट मैनेजमेंट निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। इसमें नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और व्यवहार में बदलाव अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षु अध्यापकों को स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन और वजन प्रबंधन के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी दी। डॉ. चौहान ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता व मात्रा, तनाव प्रबंधन और जीवनशैली में सुधार से ही वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि वजन घटाने के लिए संतुलित आहार, फल-सब्जियों का सेवन, नियमित सैर, योग और सक्रिय दिनचर्या अपनाना आवश्यक है। कार्यक्रम में कई प्रशिक्षु अध्यापकों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.