नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- उत्तर मध्य रेलवे ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए श्क्लोन स्पेशलश् ट्रेन चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर जैसी ट्रेनों में सीट न मिलने पर तुरंत यह विशेष ट्रेन चलाई जाएगी ताकि यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सके। यह ट्रेन नई दिल्ली के बजाय दादरी स्टेशन तक जाएगी, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। यह ट्रेन प्रयागराज से चलकर कानपुर और अलीगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी जिससे आसपास के यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी।ट्रेनों में 'नो रूम' होते ही चलेगी क्लोन स्पेशल उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए मांग आधारित क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ...