हरदोई, अगस्त 29 -- हरदोई। शाहाबाद में स्थित पौराणिक नर्मदा तीर्थ तालाब को वेटलैंड घोषित किए जाने के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव को अमलजामा पहनाने का इन्तजार हो रहा है। तालाब के वेटलैंड बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। जिम्मेदारों के अनुसार यदि वेटलेंड बने तो तालाब न केवल कानूनी संरक्षण प्राप्त करेगा, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण और स्थानीय विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। विशेषज्ञों के अनुसार वेटलैंड घोषित होने के बाद तालाब क्षेत्र को अतिक्रमण, अवैध खनन और प्रदूषण जैसी गतिविधियों से सुरक्षा मिलेगी। इससे तालाब की प्राकृतिक संरचना संरक्षित रहेगी। जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी। यह तालाब भारी वर्षा के दौरान अतिरिक्त पानी को समाहित कर आसपास के क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति को कम करने में सहायक होगा। नर्मदा तीर्थ तालाब भू...