वेटलैंड के लिए प्रस्तावित हुआ नर्मदा तीर्थ तालाब, संरक्षण के साथ विकास की बढ़ीं उम्मीदें
हरदोई, मई 7 -- हरदोई। शाहाबाद में स्थित पौराणिक नर्मदा तीर्थ तालाब को वेटलैंड घोषित किए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। तालाब के वेटलैंड प्रस्तावित किए जाने से स्थानीय निवासी उत्साहित हैं। जिम्मेदारों के अनुसार यदि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलती है तो यह तालाब न केवल कानूनी संरक्षण प्राप्त करेगा, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण और स्थानीय विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। विशेषज्ञों के अनुसार वेटलैंड घोषित होने के बाद तालाब क्षेत्र को अतिक्रमण, अवैध खनन और प्रदूषण जैसी गतिविधियों से सुरक्षा मिलेगी। इससे तालाब की प्राकृतिक संरचना संरक्षित रहेगी और जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी। यह तालाब भारी वर्षा के दौरान अतिरिक्त पानी को समाहित कर आसपास के क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति को कम करने में सहायक होगा। यह भी पढ़ें- पर्यट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.