कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पीपीएन कॉलेज के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. काशिफ इमदाद का भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के तहत एक मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है। डॉ. काशिफ इमदाद के शोध प्रस्ताव वेटलेंड फॉर गंगा को विशेषज्ञ समिति की अनुशंसा के बाद चुना गया है। यह शोध परियोजना 24 माह तक चलेगी। इस परियोजना के तहत गंगा नदी बेसिन में स्थित आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) का अध्ययन किया जाएगा। शोध में इन आर्द्रभूमियों के पर्यावरणीय स्वास्थ्य, जल प्रवाह के आपसी संबंध और इन पर निर्भर लोगों की आजीविका से जुड़ी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जाएगा। इस अध्ययन से गंगा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रयासों को वैज्ञानिक आधार मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने डॉ. इमदाद को बधाई दी। ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.