औरैया, सितम्बर 21 -- औरैया, संवाददाता। सहारनपुर में आयोजित राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालयी भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिधूना के शिवम यादव ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में शिवम ने कुल 213 किलोग्राम भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बिधूना के छात्र शिवम ने स्नैच में 98 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम भार उठाया। प्रतियोगिता में उन्होंने बेहतर तकनीक, शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। कुल 213 किलोग्राम भार उठाकर वह अपने वर्ग में विजेता बने। शिवम की सफलता पर विद्यालय प्रबंधक मंजू सिंह, सोसाइटी सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस मानवेंद्र सिंह, अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सेंगर ...