गाजीपुर, मार्च 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति बैठक हुई। बैठक में जिले में खेल के विकास के संघ के पदाधिकारियों से सुझाव मांगा गया। जिसमें वेटलिफ्टिंग संघ के प्रतिनिधि ने वेटलिफ्टिंग प्लेटफार्म की मांग की। जिलाधिकारी ने नियमानुसार कार्यवाही के लिए क्रीड़ा अधिकारी को आदेशित किया। तहसील एवं जिले स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन के लिए क्रीड़ा अधिकारी को कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित किया। जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने दिव्यांगजन बच्चों में खेलो में रुचि बढ़ाने के लिए क्रीड़ा अधिकारी और दिव्यागजन अधिकारी को कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में दीनदयाल वर्मा, प्रकाश सिंह, रामनगीना यादव , पारसनाथ यादव, राजेश कुमार, राकेश कुमार, अश्वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.