फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के लालीपुर गांव निवासी पिन्टू तिवारी ने बताया कि वर्ष 2012 में उसके पिता का अपहरण कर लिया गया था, जिनका आज तक कोई पता नहीं चला। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर जांच भी हुई, लेकिन एफआर लगा दी गई। पिन्टू का आरोप है कि नामजद आरोपी अब उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है और गांव में रहने नहीं दे रहा। वर्तमान में वह शहर में रहकर ढाबे पर काम कर गुजर-बसर कर रहा है। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.