मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- बोचहां। गरहां थाना क्षेत्र का हमीदपुर निवासी 19 वर्षीय करण कुमार पांच दिनों से लापता है। मामले को लेकर करण के पिता प्रेम महतो ने गरहां थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 27 जुलाई की दोपहर करीब 1:00 बजे एसकेएमसीएच के पास 5 दिनों के लिए वेटर का काम करने की बात कहकर पुत्र घर से निकला था। इसके बाद से वह लापता है। थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...