वेटरेंस इंटर डिस्ट्रक्ट ट्रॉफी में पहली बार आठ कॉर्डिनेटर
कानपुर, अगस्त 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीवीसीए) की 28वीं आम सभा रविवार को मालरोड स्थित एक होटल में हुई। इसमें डॉ. आईएम रोहतगी को अध्यक्ष, गिरीश कपूर को सचिव और विजय दीक्षित को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यूपीवीसीए की डॉ. गौरहरि सिंहानिया यूपी इंटर ड्रिस्ट्रिक्ट टी-20 चैम्पियनशिप इस साल 4 अक्तूबर से 24 जनवरी तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में इस बार कुल 36 जिले ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगे। सात नए जिले झांसी, मऊ, इटावा, मुज्जफरनगर, हापुड़, संभल और जालौन शामिल हुए हैं। यह जानकारी रविवार को हुई प्रेसवार्ता में डॉ. आईएम रोहतगी ने दी। उन्होंने बताया कि चैम्पियनशिप में पहली बार आठ कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। बरेली के ओपी कोहली, बिजनौर के अमारूद्दीन, गोरखपुर के विनय सिंह, हाथरस के राजेश शर्मा, कानपुर के जफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.