रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- पंतनगर, संवाददाता। वेटरिनरी इंटर्नशिप का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सोमवार को कुलपति से मिलने प्रशासनिक भवन पहुंचे। कुलपति के किसान मेले में व्यस्त होने के कारण छात्रों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। अपर निदेशक प्रशासन डॉ. एके शर्मा ने मेले के बाद कुलपति से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। छात्रों ने बताया कि पंतनगर में छह माह की इंटर्नशिप के दौरान मात्र 4500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है। इसमें अंतिम वृद्धि वर्ष 2022 में हुई थी। जबकि देश के कई वेटरिनरी संस्थानों में करीब 15 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक स्टाइपेंड दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने को आईवीआरआई के छात्रों ने किया प्रदर्श छात्रों का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान अस्पता...