खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के शतरंज खिलाड़ी मनोज कुमार राय बांका खेल भवन में रविवार को आयोजित चौथा मंदार फिडे रेपिड रेटिंग चेस प्रतियोगिता के वेटरन वर्ग में चैंपियन बने। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिसमें अपने खगड़िया के चार स्टार खिलाड़ी क्रमश मनोज कुमार राय, शुभम कुमार, प्रशांत कुमार सिंह और मोनु कुमार ने भी अपना-अपना दांव चला। मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर सह अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर श्रीवास्तव ने खगड़िया के खिलाड़ियों का परिणाम घोषित करते हुए कहा कि वेटरन वर्ग में मनोज कुमार राय प्रथम स्थान प्राप्त किए। उन्हें एक शानदार ट्राफी और नकद राशि और शुभम कुमार को मेन प्राइज में दुसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें एक शानदार ट्रॉफी, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.