कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पंजाब स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में 14 से 16 मार्च के बीच 45वीं नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप संपन्न हुई। जिसमें कानपुर के मास्टर एथलीट दलजीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। दलजीत सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक, 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त कर पदकों की हैट्रिक लगाई। मास्टर आयु वर्ग में उनके इस लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...