वेज रिवीजन समझौते में ओल्ड सीरीज के साथ एनएस ग्रेड कर्मियों को भी नुकसान
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौते को लेकर फिटमेंट स्लिप प्रबंधन और यूनियन ने बैठक कर कंपनी के आधिकारिक सैप फियोरी पोर्टल पर बुधवार को जारी कर दिया। फिटमेंट के अध्ययन के बाद ओल्ड सीरीज (ओएस) के साथ एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के वेज में बड़ा नुकसान सामने आया है। ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को दस प्रतिशत के बजाय 5 प्रतिशत एमजीबी पर इंक्रीमेंट मिला, जबकि एनएस ग्रेड के करीब 2200 कर्मचारियों के इंक्रीमेंट तिथि को 2 माह से 11 माह तक आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे उनके वेतन में 1500 रुपये से अधिक का प्रति माह का नुकसान होगा। कर्मचारियों को जून और जुलाई 2026 माह के भत्तों का एरियर मिलेगा, जबकि बेसिक और एचआरए का एरियर नवंबर में मिलेगा। इसके अलावा 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक यानी 15 माह का एरियर सिर्फ 5 फीसदी मिलेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.