आगरा, अप्रैल 23 -- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की जिला इकाई ने गुरुवार को गार्डन रोड स्थित श्रम विभाग कार्यालय में उप श्रम आयुक्त सियाराम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि सात साल से इंजीनियरिंग उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को वेज रिवीजन (वेतन पुनरीक्षण) का लाभ नहीं मिला है। पिछला वेज रिवीजन वर्ष 2019 में खत्म हो चुका है। इसको लेकर कई बार ज्ञापन पूर्व में भी दिए जा चुके हैं। जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, वेतन में सुधार कर वृद्धि किए जाने से ही श्रमिकों का गुजारा संभव हो पाएगा। ज्ञापन देने वालों में संजय सिंह, एपी वाजपेयी, फिरोज खान, प्रशांत, प्रिया वर्मा, लवकुश, अंकित कुमार रहे। यह भी पढ़ें- वेतन पुनरीक्षण और महंगाई भत्ते में वृद्धि की उठाई मांग यह भी पढ़ें- न्यूनतम वेतन की अफवाहों पर श्रम विभाग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग यह भी पढ़ें- बेसिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.