रामगढ़, जून 17 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। नेशनल कोल ऑर्गनाइजेशन एम्प्लाइज एसोसिएशन (एनसीओईए) उरीमारी शाखा की बैठक बुधवार को हुई। इसमें वेज बोर्ड के गठन की मांग को लेकर 1 जुलाई को राष्ट्रीय मांग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तथा श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता आवश्यक है।वहीं क्षेत्रीय सचिव रामनरेश सिंह ने चार लेबर कोड, जेबीसीसीआई से संबंधित विषयों तथा आगामी 1 जुलाई को राष्ट्रीय मांग दिवस मनाने की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी लंबित मा...