लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, संवाददाता। बख्शी का तालाब इलाके के जीसीआरजी कॉलेज के सामने स्थित एक वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दुकानदार के पिता की मौत के बाद से दुकान चार दिनों से बंद थी। रविवार सुबह जब दुकानदार शटर खोलकर अंदर पहुंचा तो फ्रीजर में शव देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान संचालक शनि रावत ने जैसे ही फ्रीजर खोला,भीतर एक युवक का शव दिखाई दिया। घबराकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही बीकेटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान शव के पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद हुआ। दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान विजय पाल (35) के रूप में हुई, जो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.