लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ के रेस्टोरेंट में मंगाई गई वेज थाली के अंदर से मांस और हड्डी का टुकड़ा निकलने पर हंगामा हो गया। मामला गोमतीनगर रिवर फ्रंट स्थित फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। यहां प्रयागराज के व्यापारी हेमंत कुमार सिंह ने अपने साथियों समेत 14 वेज थाली आर्डर की। थाली टेबल पर पहुंची तो एक में मांस और हड्डी का टुकड़ा निकली। इस पर व्यवसायी और उनके साथी भड़क गए उन्होंने जमकर हंगामा किया। बवाल की सूचना पर पुलिस ने समझाकर शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर रविवार को गोमतीनगर थाने में रेस्टोरेंट के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- यूपी में डबल मर्डर: दामाद ने खेला खूनी खेल, सास और साले को उतारा मौत के घाट14 लोगों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचा था व्यापारी इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त...