कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर दक्षिण। साकेतनगर स्थित एक बड़े पिज्जा आउटलेट में युवक ने वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा देने का आरोप लगाया। लाल कालोनी में रहने वाले अंशू यादव ने बताया कि उन्होंने शनिवार रात 1:22 बजे चार पनीर पिज्जा का आर्डर दिया था, जिसे डिलीवर ब्वाय के न होने पर वह खुद ही लेकर आए थे। इसके बाद उन्होंने पिज्जा खाया तो उन्हें कुछ अजीब सा महसूस हुआ। इस पर वह पिज्जा लेकर स्टोर में पहुंच गए, जहां शिकायत करने पर पता चला कि चार पिज्जा पनीर के नहीं बल्कि नॉनवेज के हैं। है। इस पर अंशू का आक्रोश फूट पड़ा और उन्हाेंने यूपी 112 पर सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हें थाने भेज दिया। किदवईनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत लेकर नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.