रायबरेली, फरवरी 3 -- लालगंज संवाददाता। कस्बे में इन दिनों चौराहा-चौराहा वेज-कबाब, वेज-पराठा और अन्य फास्ट फूड के ठेला-खुमचो की भरमार हो गई है। शाम होते ही मुख्य चौराहों, स्कूलों के आसपास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ये ठेले सज जाते हैं। सस्ते और चटपटे स्वाद के चलते बच्चे और युवा बड़ी संख्या में इन खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं, लेकिन यही खाद्य पदार्थ अब उनकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन ठेलों पर बनने वाले वेज-कबाब और पराठों में घटिया तेल, बासी सब्जियां और अस्वच्छ पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। साफ-सफाई के मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते अस्पतालों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त और फूड प्वाइजनिंग जैसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। सिर्फ अस्पताल ही नहीं, बल्कि स्कूलों में भी रोजान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.