नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- महिलाओं की पर्सनल हाइजीन में वेजाइना की सफाई बहुत जरूरी होती है। इसके लिए आजकल मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स भी आने लगे हैं, जिसमें परफ्यूम, साबुन और दूसरे इंटीमेट वॉश शामिल हैं। इसके अलावा कई बार सोशल मीडिया पर डिटॉल जैसे एंटीसेप्टिक लिक्विड और सॉल्ट वाटर से वेजाइना क्लीन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अक्सर महिलाओं का सवाल होता है कि वेजाइना को क्लीन करने के लिए क्या इस्तेमाल करें। आखिर सही तरीका क्या है? क्या वाकई इतने सारे प्रोडक्ट्स लेने की जरूरत है? गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ रुचिका ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वेजाइना क्लीन करने का सही तरीका शेयर किया है। साथ ही किन गलतियों से बचना है, इस बारे में भी बताया है।वेजाइना के लिए प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं वेजाइना को क्लीन करने के लिए क्या इस्तेमाल करें, ये अक्सर महि...