नई दिल्ली, अगस्त 27 -- वेजाइनल इंफेक्शन होने पर खुजली, जलन, बदबू, असामान्य डिस्चार्ज और दर्द जैसी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में कई महिलाओं को लगता है कि बार-बार धोने से इंफेक्शन जल्दी ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा करना कई बार परेशानी को और बढ़ा सकता है। खासकर योनि के अंदर पानी या किसी तरह का घोल डालकर सफाई करने की जरूरत नहीं होती। खुशबू वाले साबुन, इंटिमेट वॉश और स्प्रे भी इस नाजुक हिस्से में जलन कर सकते हैं। डॉक्टर वैदेही मराठे के अनुसार, इंफेक्शन के समय साफ-सफाई का मतलब बार-बार धोना नहीं, बल्कि सही तरीके से बाहरी हिस्से को साफ और सूखा रखना है। ऐसे में ये गलतियां करने से बचें -1. डाउचिंग से बचें कई महिलाएं इंफेक्शन होने पर योनि के अंदर पानी या किसी घोल से सफाई करने लगती हैं, इसे ही डाउचिंग कहा जाता है। पानी, सिरका, बेकिंग सोडा या किसी दूसरे घोल क...