झांसी, अप्रैल 29 -- झांसी। गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मुकेश पाण्डेय के नेतृत्व में कस्तूरबा इंटर कालेज छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। एचपीवी वेक्सीन केसाथ ही जागरुकता कार्यक्रम भी किया गया। उ प्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर आयोजित गुजरात दिवस में छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। उन्हें इस वैक्सीन के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता श्रीवास्तव ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि यह वैक्सीन भविष्य में गंभीर बीमारियों सर्वाइकल कैंसर आदि से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर डॉ. विवेक तिवारी ने एचपीवी वैक्सीन के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह वैक्सीन विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहाय...