वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
पाकुड़, जून 22 -- जिले में मलेरिया, फाइलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, निगरानी एवं नियंत्रण गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जिले में संचालित वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया कि मासिक बुखार रोगियों की खोज एवं रिपोर्टिंग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो रही है। इस पर सिविल सर्जन ने सक्रिय रोगी खोज अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बुखार सर्वेक्षण चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रोगियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.