वेक्टर जनित बीमारियों के प्रति किया जागरुक
उन्नाव, अप्रैल 25 -- चकलवंशी। विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर शनिवार को सीएचसी मियागंज प्रभारी डॉ. अभिषेक कटियार के नेतृत्व में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जन जागरुकता रैली निकाली गयी। इस दौरान लोगों को वेक्टर जनित बीमारियों के प्रति जागरुक किया गया। लोगों से घरों के आस-पास, कूलर, टंकियों, गमलों व टायर वगैरह में पानी न जमा होने देने और नियमित रूप से सफाई करने की अपील भी की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सरोज बाला, राम प्रकाश, करुणा, अमित कुमार, चंद्र शेखर, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस पर कस्तूरबा की छात्राओं ने निकाली जागरुकता रैली यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.