नई दिल्ली, मार्च 14 -- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास आराम करने का समय बहुत कम रह गया है। काम का दबाव, मोबाइल और स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल, देर रात तक जागना और तनाव जैसी चीजें लोगों की नींद को प्रभावित कर रही हैं। इसी वजह से अब ट्रैवल इंडस्ट्री में एक नया ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जिसे स्लीप टूरिज्म (Sleep Tourism) कहा जाता है। इस ट्रेंड में लोग सिर्फ घूमने-फिरने के लिए नहीं, बल्कि अच्छी और आरामदायक नींद लेने के लिए यात्रा करते हैं।क्या है स्लीप टूरिज्म?स्लीप टूरिज्म का मतलब है ऐसी जगहों पर यात्रा करना जहां का वातावरण शांत हो और जहां खास तरीके से लोगों को बेहतर और गहरी नींद दिलाने पर ध्यान दिया जाता है।इन जगहों पर होटल और रिजॉर्ट इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि वहां रहने वाले लोगों को पूरी तरह आराम मिल सके।यहां कमरे में शांत मा...