हल्द्वानी, मई 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता। गौलापार स्थित वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को नए शैक्षिक सत्र की पहली पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा और विद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी बिष्ट ने बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने विशेष पुरस्कार के रूप में साइकिल भेंट की। यह सम्मान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी, प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी और प्रबंधन समिति द्वारा प्रदान किया गया। विद्यालय की '90% लाओ और साइकिल पाओ' पहल की अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने सराहना की। साथ ही फाइनल परीक्षा में सेक्शन वाइज पहला, दूस...