वेंडिंग जोन लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय शिविर आयोजित
देहरादून, अप्रैल 1 -- हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित तीन वेंडिंग जोनों के लाभार्थियों के लिए नए वित्तीय वर्ष के अंतर्गत लाइसेंस आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाते हुए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रथम वेंडिंग जोन ललतारो पुल क्षेत्र में नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ। शिविर में लाभार्थी स्ट्रीट वेंडर्स ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए नए लाइसेंस के लिए आवेदन जमा किए। आवेदन प्रक्रिया में नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक शिव प्रकाश सिंह चौहान ने सहयोग प्रदान किया। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने प्रक्रिया के सरलीकरण पर नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में चलती-फिरती रेहड़ी वाले व्यापारियों को उनके स्थान पर चिन्हित कर लाइसेंस जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.