वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ठेले-खोमचे एवं पटरीवालों के लिए पुलिस की सुझाई गईं जगहों पर काम नहीं होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। हटाये जाने के कुछ दिन बाद ही वे दोबारा उसी स्थान पर काबिज हो जाते हैं जहां से सारा सिस्टम बिगड़ता है। ट्रैफिक व्यवस्थित करने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में 28 जगह वेंडिंग जोन का प्रस्ताव दिया था। इस सिलसिले में पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक पिछले साल सितंबर में हुई थी। इसमें पुलिस आयुक्त ने 28 स्थानों के लिए एनओसी जारी किया था। नगर निगम को प्रक्रिया पूरी करनी थी। सुस्ती और समन्वय की कमी से प्रस्तावित वेंडिंग जोन आजतक मूर्तरूप नहीं ले सके। नतीजा, ट्रैफिक व्यवस्था सुधर नहीं सकी। प्रमुख सड़कों और बाजारों में जाम से स्थिति विकट हो जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.