वेंडिंग जोन बनने तक फुटपाथ दुकानदारों को मिले अस्थायी राहत : संघ
छपरा, मई 9 -- येलो लाइन और बैरिकेडिंग कर वर्तमान स्थानों पर दुकान लगाने की मांग छपरा, एक संवाददाता। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान और फुटपाथ दुकानदारों के विस्थापन की समस्या को लेकर छपरा शहर स्तरीय फुटपाथ विक्रेता संघ ने जिला प्रशासन के समक्ष एक वैकल्पिक प्रस्ताव रखा है। यह भी पढ़ें- फेरी समिति की बैठक में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नए वेंडिंग जोन पर चर्चासंघ की मांग संघ की ओर से मांग की गई है कि जब तक शहर में स्थायी वेंडिंग जोन का निर्माण पूरा नहीं हो जाता तब तक वर्तमान स्थलों पर येलो लाइन और बैरिकेडिंग कर दुकानदारों को सीमित दायरे में दुकानदारी जारी रखने की अनुमति दी जाए। इस संबंध में शनिवार को फुटपाथ विक्रेता संघ ने जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मुलाकात कर इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपकर पहल करने का भी आग्रह किया। संघ के प्रतिनिधियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.